Advertisements

महालीमुरूप रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में अंडरपास की स्वीकृति से
लोग उत्साहित।
सरायकेला। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत महालीमुरूप रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास अंडरपास की स्वीकृति से स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। स्थानीय समाजसेवी हेमसागर प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर पास को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लगभग एक दशक से भी अधिक समय से संघर्ष किया जा रहा था। फाटक पर एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों के आवागमन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, परंतु अब लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दी है। जिन्होंने ग्रामीणों के आवाज को ऊपर तक पहुंचाई है। खासकर भारत सरकार के रेल मंत्रालय के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस संबंध में विशेष धन्यवाद दी है।
Advertisements

Related posts:
SARIKELA NEWS : डीआरयूसीसी की बैठक में शामिल हुए मनोज कुमार चौधरी; छऊ नृत्य पर लिखी पुस्तक की भेंट.....
कुकड़ू के हेंसालोंग निवासी हरेंद्र महतो के बेटी का विधायक ने कराया टीएमएच से 63 हजार का बिल माफ...
SARIKELA NEWS : मंत्री चंपाई सोरेन ने सनन्द कुमार आचार्या उर्फ टुलू को बनाया सरायकेला विधानसभा क्षेत...

