Advertisements

काशी साहू महाविद्यालय छात्र संघ द्वारा धरती आबा को पुण्यतिथि
पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
सरायकेला। अमर शहीद धरती आबा एवं उलगुलान के नायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके 122वीं शहादत दिवस पर काशी साहू महाविद्यालय छात्र संघ द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर काशी साहू महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए कहा गया कि भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए पुनः उलगुलान की जरूरत है। झारखंड को लुटेरों से बचाने के लिए युवाओं ने प्रण लिया। और उलगुलान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, सचिव लक्ष्मण महतो, रोशन, भास्कर, संजय, पंकज, जयंत, निशांत, मनोज एवं देवराज महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर कोविड-19 टीका एक्सप्रेस किया गया रवाना।
आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का हश्रय, नशेड़ीयों अब राहगिरों पर कर रहें है आक्रमण,तीन नशेड़ियों ने जुगसलाई...
कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिव...

