Spread the love

रेलवे कर्मी के हत्या के आरोपी राजा प्रधान को भेजा गया जेल…..

सरायकेला। जमीन विवाद में रेलवे कर्मी उत्तम प्रधान की गला रेत कर हत्या करने के मामले में आरोपी राजा कुमार प्रधान उर्फ राजेश प्रधान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मृतक उत्तम कुमार प्रधान के छोटे भाई अजय प्रधान द्वारा इस संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर सरायकेला थाना कांड संख्या 64/ 2022 के तहत आरोपी राजा कुमार प्रधान को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने से पूर्व आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। तथा हत्या में प्रयुक्त टांगी (धारदार हथियार) को बरामद कर लिया गया है।

थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि सोमवार की रात मृतक 45 वर्षीय उत्तम कुमार प्रधान घर पर सोया हुआ था। उसी दौरान बगल के घर के पड़ोसी राजा कुमार प्रधान ने तेज धार वाले हथियार लेकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी राजा कुमार प्रधान को पकड़कर बगल के कमरे में बंद कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था।

Advertisements

You missed