Spread the love

डायन बिसाही मामला में किया प्रशासन कार्यवाई 

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शांति नगर में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने तथा घर के आगे चारदीवारी बना कर रास्ता बंद करने के मामले में प्रशासन द्वारा कार्रवाई किया गया। गम्हरिया अंचलधिकारी अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ शांति नगर निवासी प्रताड़ित महिला कौशल्या महतो के घर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त कर पड़ोसी दिलीप घोष के द्वारा महिला के घर के रास्ते को जबरन काले ईट से बनाया गया बॉउंड्री को तोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद गम्हरिया अंचल अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिलीप घोष एवं उनके परिवार वाले महिला कौशल्या महतो को डायन बता कर प्रताड़ित कर रहे थे और साथ ही उनके घर के पास नाले के गंदा पानी बहाने और मुख्य रास्ते को काला ईट से चारदीवारी निर्माण कर रोक दिया गया था। जिसे आरोपी दिलीप घोष के द्वारा ही स्वत: तोड़ दिया गया है। इसके साथ ही दिलीप घोष को सख्त हिदायत दी गई है कि वे दोबारा उक्त महिला को प्रताड़ित नहीं करेंगे। ऐसा दोबारा करने पर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय वन विभाग के जमीन पर बसे लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वे अतिक्रमण नहीं करेंगे।

You missed