Advertisements
Spread the love

बिजली और पेयजल की भयावह समस्या को लेकर भाजपा ने

किया जोरदार विरोध प्रदर्शन……

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पेयजल की भयावह समस्या और सरकार की विफलताओं के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

इसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में सरायकेला बाजार क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भाजपा के जेबी तुबिद, गणेश महाली, मनोज कुमार चौधरी, उदय सिंहदेव, राजा सिंहदेव, अभिषेक आचार्य, अधिवक्ता सोहन सिंह, बद्री दारोगा, रमेश हांसदा, ललन शुक्ला, कुबेर सारंगी, संजय सरदार, कृष्ण प्रधान, सुदीप पटनायक, रीता दुबे, तुषार कांत दुबे, राजकुमार सिंह, सुमित चौधरी, गणेश महान्ती, देवराज सारंगी, बलाल हुसैन, सुजन दास, मंटू आचार्य, रूपा पति, पिंकी मोदक, अविनाश महांती, राजा ज्योतिषी, ललन सिंह सहित अन्य की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिसमें कहा गया कि वर्तमान राज्य सरकार झूठे वादे और मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता पर काबिज हुई है। सरकार को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के कारनामों से पूरा झारखंड शर्मसार हो चुका है। स्थानीय नीति, रोजगार और मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम है। ऐसी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। नारा दिया गया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है तब तक बीजेपी के कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे।