ऑनलाइन यू डायस फॉर्म भरने को लेकर सभी
बीपीओ को दिया गया प्रशिक्षण……
सरायकेला : जिला समाहरणालय के शिक्षा विभाग में सभी प्रखंडो के बीपीओ,एमआईएस व एकाउंटेट को यू डायस का प्रशिक्षण दिया गया। यू डायस का प्रशिक्षण एसीपी अमित विश्वकर्मा द्वारा दिया गया। जिसमे प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
Advertisements

Advertisements

प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक को ऑनलाइन यू डायस फॉर्म भरने का प्रशिक्षण देते हुए शत प्रतिशत स्कूलों का यू डायस फॉर्म ऑनलाइन भरवाना सुनिश्चित करें। सभी स्कूलों को 10 मई तक अनिवार्य रूप से यू डायस फॉर्म ऑनलाइन भरना है। इस दौरान सभी नए ब्लॉक एमआईएस व सॉफ्टवेयर ट्रेनर के बीच लैपटॉप का वितरण किया गया। मौके पर सरायकेला के बीपीओ रविकांत भकत समेत अन्य उपस्थित रहे।

