Advertisements
Spread the love

।

सरायकेला: जिले के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में नक्सलियों के विरुद्ध मुठभेड़ में शहीद हुए पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसपी आनंद प्रकाश, अभियान एएसपी पुरुषोत्तम कुमार व डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने शहीदों के स्मारक पर पुष्प चढ़ाया। मौके पर उनके परिजनों को शॉल व वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। एसपी ने शहीदो के शाहदत को बेकार नही जाने देने की बात कहते हुए सभी पुलिसकर्मियों को जिले से नक्सलियों के समूल विनाश करने के संबंध में संकल्प दिलाया। एसपी ने जवानो का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शहीद पुलिस परिवार के साथ जिला पुलिस हमेशा खड़ी है। जानकारी हो कि सरायकेला खरसावां जिले कि कुकड़ू साप्ताहिक हाट में 14 जून 2019 को पांच पुलिसकर्मियों पर नक्सलियों द्वारा गोली चलाई गई थी। जिसमें 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिनमें कांस्टेबल डिबरू पूर्ति,कांस्टेबल घनेश्वर महतो,एएसआई मनोधन हांसदा,कांस्टेबल युधिष्ठिर मालुवा व एसआई गोवर्धन पासवान शामिल है।

You missed