
कांड्रा रेलवे फाटक स्थित टायर दूकान के समीप ट्रक के चपेट में
आई अनियंत्रित बाइक, बाल बाल बचे बाइक सवार; सबको आई
हल्की चोटें टला बड़ा हादसा….
—- सूचना मिलने ही थाना प्रभारी राजन कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को तत्काल
भिजवाया अस्पताल…
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। जिसके तहत रविवार को भी कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा रेलवे फाटक स्थित टायर दूकान के समीप कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर बाइक सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि सभी को हल्की-फुल्की चोटें ही आई है। और बड़ी घटना होते होते बाल-बाल बच गई. वही घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार अपने दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। और सभी घायलों को रोड एंबुलेंस के मदद से अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना की मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार सरायकेला के लेंगटासाई गांव से कांड्रा होते हुए रायडीह पालगम गांव जा रहे थे. जैसे ही कांड्रा रेलवे फाटक स्थित टायर दूकान के पास पहुँचे ही थे कि बाइक के पीछे से ट्रक से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पे सवार एक महिला समेत दो पुरुष बाइक के साथ सड़क पर ही गिर पड़े वहीं ट्रक चालाक के सूझबूझ से बाइक सवार तीनों की जान बच गयी। बता दें कि बाइक राम नारायण महतो चला रहे थे। वही बाइक के बीच में बैठे गोरांगो महतो को पाँव में हल्की चोट आई है। और महिला रेणुका महतो भी हल्की चोटें आई है। वह भी इस घटना से बाल बाल बच गयी।
फिलहाल तीनों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

