Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के 4 विद्यार्थियों का सलेक्शन जमशेदपुर के रामकृष्ण फोरनिंग कम्पनी में हुआ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज परिसर में जमशेदपुर के रामकृष्ण फोरनिंग कम्पनी के पदा‌धिकारियों द्वारा ऑनलाइन कैंपस सलेक्शन किया गया. कैंपस सलेक्शन प्रक्रिया में सभी प्रशिक्षणार्थियों से बारी-बारी मौखिक इंटरव्यू के माध्यम से किया गया. इस दौरान कुल 4 विद्यार्थियों का सलेक्शन किया गया. कम्पनी के पदाधिकारी के अनुसार प्रारंभिक हाल में सभी को 10,000/- रुपया मासिक वेतन के साथ एक समय का खाना सहित यूनिफॉर्म, सेफ्टी-शु आदि प्रोवाइड कराया जाएगा. इस कैंपस सेलेक्शन में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के दोलन हांसदा, रामदास सोरेन, गंगेश्वर नायक और आयन माईती का सलेक्शन किया गया. इस कैम्पस सलेक्शन से संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहन्ती काफी उत्साहित है. उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों का सलेक्शन पहले भी गुजरात की कम्पनी “स्टील एंटीस” में कराया गया था। परन्तु दूरी अधिक होने के कारण ये सभी वहाँ गए नहीं और प्रचार्य से नजदिकी क्षेत्र के किसी कम्पनी में प्लेसमेंट कराने का अनुरोध किया था. इस दौरान इन विद्यार्थियों के लिए नजदिकी क्षेत्र में दोबारा इन विद्यार्थियों का कैम्पस सलेक्शन कराया गया. प्रचार्य ने कहा कि संस्थान हमेशा से ही विद्यार्थियों को उच्च कोटी का तकनिकी शिक्षा प्रदान कर रोजगार से जोड़ने का कार्य करते आए है और आगे भी हमारा यही प्रयास रहेगा. इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक पिजूस पात्र, संजीत राउत, मनोज बेरा, राजन पाल, सकीला किस्कू, कुलदीप उरांव, नृपेन्द्र महतो, शुक्ला मोहन्ती आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed