जेल अदालत में 2 मामलों का हुआ निष्पादन….
सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान सरायकेला स्थित मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंजू कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी, काराधीक्षक, न्यायालय के कर्मी, कारागार के कर्मी और सुधारगृह के बंदी की उपस्थिति में लाए गए कुल 17 मामलों पर विचार किया गया।
Advertisements

जिसमें अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर 2 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसके तहत निष्पादित किए गए मामलों में जीआर 152/ 2021 के मामले में आरोपी एमडी राजू उर्फ विजय मुंडा तथा जीआर 1057/ 2021 के मामले में आरोपी चितू लोहार को मामले से बरी करते हुए रिहा किया गया।
Related posts:
भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलीहातु पहुंचे खूंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा,दी श्रद्धांजलि
Chaibasa News : बैरक में रिवाल्वर साफ करने के दौरान अचानक चली गोली, जवान के बाएं पैर में लगी गोली.....
SARAIKELA : आदिवासी सेंगेल अभियान ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा के ...

