Spread the love

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धरती आबा भगवान बिरसा

की पुण्यतिथि मनाई गई।

सरायकेेला। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई।मौके पर आयोजित विशेष परिचर्चा सत्र को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधराम गोप ने कहा कि झारखंड के उलीहातु नामक गांंव में 15 नवंबर 1875 को जन्म लेने वाले बिरसा ने अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान करते हुए ब्रिटानी हुकूमत को हिला दीं। वे स्वतंत्रता संग्राम के एकमात्र ऐसे आदिवासी महानायक हैं जिनकी तस्वीर भारतीय संसद के सेंट्रल होल में सुशोभित है। हिंदी शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने कहा कि गत वर्ष भारत सरकार ने उन्हें सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध बिरसा के संघर्ष का ही परिणाम है कि आदिवासी हितों की रक्षा के लिए ब्रिटानी हुकूमत को सन 1908 में सीएनटी एक्ट बनाना पड़ा। इस अवसर पर विद्यालय में बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षक जगन्नाथ प्रधान, मनोज कुमार, नूतन रानी,रणवीर महतो, शैलेश तिवारी, श्याम लाल महतो, योगेंद्र महतो, कांति हाईबुरु आदि मौजूद रहे।

Advertisements

You missed