Advertisements
Spread the love

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहरागोड़ा पुलिस ने किया वाहनों की सघन जांच

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) झारखंड विधानसभा चुनाव के तिथि घोषणा होते ही राज्य की सीमा पर प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. बहरागोड़ा की सीमा पड़ोसी राज्य ओडिशा से मिलती है. प्रशासन द्वारा पड़ोसी राज्य से प्रवेश वाले सभी सीमा पर चेक नाका लगाकर आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है. प्रशासन द्वारा कहा गया कि यह जांच अभियान निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार ही किया जा रहा है. पैसे ,सोना,आभूषण, आग्नेय शस्त्र वाहन संबंधित की जांच पड़ताल हो रहा है और अन्य राज्य से आने वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.

You missed