
तेजस्विनी परियोजना के कार्य योजना की हुई समीक्षा।
सरायकेला: जिले के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा द्वारा अपने कार्यालय में जिले में चल रहे तेजस्विनी परियोजना के कार्य योजना की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा द्वारा जिले में तेजस्विनी परियोजना की योजनाओं की बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। तेजस्विनी परियोजना के तहत सेतु शिक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रही किशोरी एवं युवक्तियो तथा अध्ययन केन्द्र का मूल्यांकन किया गया।

तेजस्विनी परियोजना अन्तर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु कौशल प्रशिक्षण तथा संस्था द्वारा फुड प्रोसेसिंग ईचागढ प्रखण्ड के सोड़ो सेंटर एवं उद्योगिनी संस्था का लाभ उत्पादन एवं फल उत्पादन का सेंटर सहित कई विषयों पर चर्चा किया गया। जिले के अन्तर्गत परियोजना संबंधी सभी कार्यों का समीक्षा एवं मुल्याकन किया गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा किशोरी एवं युवती लाभान्वित हो सके। सभी प्रखंड समन्वयक को आगामी 10 जून तक तेजस्विनी क्लब के उपयोगिता प्रमाण-पत्र जिला कार्यालय में जमा देने का दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड समन्वयक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

