Advertisements

सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन को लेकर सरायकेला बीईईओ ने प्रखंड के
पारा शिक्षकों के साथ की बैठक।
सरायकेला। राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार पारा शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाना है। इसको लेकर सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सरायकेला प्रखंड के पारा शिक्षकों के साथ सामूहिक बैठक कर चर्चा की। जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत की उपस्थिति में उन्होंने प्रमाण पत्रों के सत्यापन से संबंधित सभी वस्तुस्थितियों को समक्ष रखा। और पारा शिक्षकों के विचार लेते हुए प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए सुविधाजनक कार्रवाई एवं प्रयास किए जाने पर सहमति बनाई। मौके पर पारा शिक्षक ब्रजेंद्र सिंहदेव, जयराज दास, जगदीश साव, अनिल मिश्रा, सत्यवान प्रसाद, खेलाराम मुर्मू, सोमेश दास, शुभेंदु कवि, संतोषी महतो सहित दर्जनों की संख्या में पारा शिक्षक बैठक में उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:

