Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री के संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण; विधि व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात परिचालन इत्यादि का जायजा ले दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश…

सरायकेला Sanjay  आगामी 30 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा अंतर्गत संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश एवं सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संभावित कार्यालय स्थल, विभिन्न कार्यालय, संभावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में सर्वप्रथम कुमार विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला का निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर, कक्षा रूम, कंप्यूटर लैब, बायोलॉजी लैब, पार्किंग स्टैंड, किचन शौचालय इत्यादि का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर का साफ सफाई सुनिश्चित करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के संभावित जनसभा कार्यक्रम हेतु भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात परिचालन इत्यादि के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने दुर्गा मंदिर, थाना रोड, जाहिराथान, गाजिया बैराज, गम्हरिया, आदित्यपुर अंतर्गत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात परिचालन इत्यादि को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौक़े पर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पुलिस उपाधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला हरविंदर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, अंचलाधिकारी सरायकेला, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला विधानसभा सनंद आचार्य, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता आरईओ तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा