Spread the love

राज्य के अस्सी उत्कृष्ट विद्यालयों में अब 25 मई तक होगा नामांकन…

सरायकेला Sanjay। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 हेतु नामांकन की तिथि आगामी 25 मई तक विस्तारित कर दिया गया है। इससे पहले दो मई से 15 मई तक निर्धारित की गई थी। इसके अतिरिक्त अब नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी 26 और 27 मई तक की जाएगी। नामांकन के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा। सात जून को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन और 12 जून तक मेरिट लिस्ट के अनुरूप स्टूडेंट्स का नामांकन किया जायेगा। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए राज्य भर से हजारों आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोगों की मांग के अनुरूप आवदेन देने की अंतिम तिथि को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बढ़ाया गया है। विस्तृत दिशा-निर्देश को जेईपीसी के वेबसाईट पर अपलोड किया गया है।

Advertisements

उत्कृष्ट विद्यालयों में निजी विद्यावलयों की तर्ज पर पढ़ाई होगी। जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालय नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला, कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला में प्लस टू तक सीबीएसई पैटर्न से अंग्रेजी माध्यम से पढाई होगी।

सभी वर्ग कक्ष में स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, विज्ञान संकाय के लिए भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान हेतु अलग-अलग आधुनिक प्रयोगशाला, भाषा एवं गणित प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, आईसीटी एवं आईटी हेतु अलग अलग व्यवस्था है, विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विशाल हॉल, अनुभवी शिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा पठन पाठन की व्यवस्था, खेल एवं शारीरिक शिक्षा हेतु अलग शिक्षक, सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा हेतु विशेष कक्षा, मध्याह्न भोजन, नि:शुल्क पुस्तक, पोशाक, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था है।

 

Advertisements

You missed