Advertisements

उ.म.वि. महादेवपुर में बच्चो के बीच बैग का हुआ वितरण।
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में स्कूली बच्चो के बीच बैग का वितरण किया गया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष उदयचंद हेम्ब्रम व प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी श्रीवास्तव ने बच्चो के बीच बैग का वितरण किया। स्कूल के बच्चे बैग पाकर काफी खुश दिखे। स्कूल के प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी ने कहा सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करे।
Advertisements

उन्होने सभी बच्चो से नियमित रुप से स्कूल आने की अपील की। जानकारी हो स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से स्कूल किट योजना के तहत बच्चो को निशुल्क स्कूल बैग दिया जा रहा है। मौके पर स्कूल के शिक्षक किशोर हेम्ब्रम,हिमांशु शेखर सिंह व ज्योति मुंडू समेत अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:
RAJNAGAR BREKING :बैंक में पैसा पहुचाने वाली गाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची घायल।टीएमएच में...
आदित्यपुर :सीडीपीओ साधना चौधरी की सेवानिवृति पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित,अंचल अधिकारी रहे मौजू...
SARAIKELA NEWS : शिक्षक देंगे मध्याह्न भोजन में खर्च का ब्योरा कुकिंग कॉस्ट की राशि जाएगी सीधे भेंडर...

