Spread the love

ग्रामीणों के साथ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जामशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड के टंगरसाई गांव में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक कहलाते हैं। अगर किसी बुजुर्ग को प्रताड़ित किया जाता है, तो दोषी पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें तीन महीने की सजा और 5 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही, वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति पर उसके उत्तराधिकारियों का अधिकार तो है, लेकिन वृद्धावस्था में उनका देखभाल करना भी उत्तराधिकारियों का कर्तव्य है।

मौके पर जानकारी दी गई कि किसी भी बुजुर्ग को परेशानी होने पर वे टोल फ्री नंबर 14567 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहता है। इसके अलावा विधिक सेवा और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लीगल एड क्लिनिक, पोटका से भी संपर्क किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में डालसा के पी.एल.वी. चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, मीरा मंडल, सबिता सोरेन, बसंती सरदार, राजेश माहली, गौतम सरदार और मकरो कर्मकार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed