Advertisements
Spread the love

सशस्त्र सीमा बल ने किया बकरी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ…

राँची/ अनगड़ा (अर्जुन कुमार ) । 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने एस. डी. शेरखाने, कमांडेंट के दिशा निर्देशन में दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने वह स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जे के शर्मा, कमांडेंट पशुचिकित्सक एस एस बी, डॉक्टर सुशील प्रसाद अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा महा विद्यालय रांची ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण 19 से 21 दिसंबर 2023 तक ” पशु चिकित्सा महाविद्यालय ” राँची में कराया जाएगा। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र से आए कुल 27 प्रशिक्षु भाग ले रहें हैं|

Advertisements

डॉक्टर जे के शर्मा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बताया कि, सशस्त्र सीमा बल हमेशा जनता के बीच रह कर कार्य करती हैं और उनके उत्थान हेतु समय समय पर विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करती रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन नागरिक कल्याण कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का निवेदन किया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर