Advertisements
Spread the love

सविता महतो ने विधानसभा में किया कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का मांग…

चांडिल: कल्याण पात्रा

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के शून्य काल में विधायक सविता महतो ने कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का मांग किया। इस दौरान विधायक ने सदन पर कहा कि कुकड़ू को वर्ष 2008 में प्रखंड का दर्जा दिया गया है तथा वर्ष 2009 से कुकड़ू में आंचल एवं प्रखंड कार्यालय संचालित है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुकड़ू की आबादी लगभग 55 हाजार है परंतु अभी कुकड़ू की आबादी अनुमानत एक लाख के लगभग है। लगभग 15 वर्ष के बाद भी आज तक कुकड़ू को पूर्ण प्रखंड का दर्जा नहीं दिया गया है, आजतक कुकड़ू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं हो पाया है जिस कारण आम जनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आसन के माध्यम से सरकार से अपार लोकहित एवं जनहित में कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अभिलंब निर्माण का मांग किया है।

You missed