Advertisements

सविता महतो बनाए गए महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति…
चांडिल: (कल्याण पात्रा)
झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया कार्य संचालन के नियम 264 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा द्वारा वर्ष 2024 के लिए पंचम् झारखंड विधानसभा की शेष अवधि हेतु महिला एवं बाल विकास समिति का गठन किया गया है जिसमें ईचागढ़ विधायक सविता महतो को सभापति, डा नीरा यादव को सदस्य, कुशवाहा शशि भूषण मेहता को सदस्य, सुनीता चौधरी व कल्पना मुर्मू सोरेन को भी सदस्य बनाया गया है।
Advertisements


सविता महतो इस समिति के सभापति एवं सभासचिव इसके सचिव होंगे। वही विधायक सविता महतो को महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति बनाए जाने पर ईचागढ़ विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ता, नेताओं व शुभचिंतको ने विधायक को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।
Related posts:
रामगढ़:नीति आयोग द्वारा सितंबर माह में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला प्रथम स्थान...
Jamshedpur/Potka : झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी द्वारा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार को सफल बनाने ...
स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर पंचायत सरायकेला द्वारा चलाया गया जागरुकता अभ...

