Advertisements

शौर्य 2025 प्रतियोगिता की उपविजेता बनी एसबीयू
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️
नामकुम(राँची) । आईआईटी खड़गपुर में आयोजित ‘शौर्य 2025’ क्रिकेट टूर्नामेंट में सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची की टीम उपविजेता बनी। फाइनल मुकाबले में टीम की भिड़ंत मेजबान आईआईटी खड़गपुर की टीम से हुई, जिसमें मेजबान टीम ने जीत हासिल की । टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि टीम की इस सफलता पर टीम के प्रशिक्षकों सुभाष शाहदेव एवं राहुल रंजन समेत खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Related posts:
Chandil चाण्डिल अनुमण्डल पदाधिकारी ने अपनी गलती पर कुड़मी समुदाय से सर्वजनिक तौर पर क्षमा मांगी ..
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सहित जिले भर में मचा रहा प्रशासनिक और सामाजिक हाहाकार, लेकिन…स...
गम्हरिया : 30 जून को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन परिसर में DLSA के तत्वाधान में मेगा लीगल क...

