Advertisements
Spread the love

नइटिंगल स्कूल ऑफ नर्सिंग के द्वारा स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट : अर्जुन कुमार प्रमाणिक
राँची । अनगड़ा प्रखंड के नइटिंगल स्कूल ऑफ नर्सिंग मिलन चौक  के तत्वाधान में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्यकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मासु में नइटिंगल स्कूल के वाईस प्रिंसिपल हुलास दादेल का नेतृत्व में बच्चों को स्वास्थ्य साफ सफाई को लेकर जानकारी दिया गया । बता दें कि नर्सिंग स्कूल के छात्राओं ने गीत और नृत्य के माध्यम से बच्चों को  मौखिक स्वच्छता मुँह में छाला दांत दर्द दांतों का सड़ना मसूड़ो का कमजोर होना हाथ को अच्छी तरह से धोना ब्रूस अच्छे से करना  व अन्य साफ सफाई के साथ साथ पौष्टिक आहार खान पान के सम्बन्ध में बताया साथ ही साथ छात्राओं को मेंस्ट्रुअल व छात्रों को ट्रैफिक नियम से सम्बंधित जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में नइटिंगल स्कूल ऑफ नर्सिंग के वाईस प्रिंसिपल हुलास दादेल प्राचार्या लखिया लकड़ा प्रतिमा मेहता प्रिया एंजेल स्वर्ण लता टेरेसा व राजदुलेनवती शामिल हुए वहीं राज्यकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मासु के शिक्षक जिसमें नीलम अंजु  पुर्ती राकेश प्रभा रश्मि  सीता नीलिमा  सीताराम सिलमोहन प्रकाश शामिल रहे ।

Advertisements

You missed