Spread the love

चांडिल में फिर से एक शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी लोगों में दहशत का माहोल…

चांडिल: परमेश्वर साव

Advertisements

चांडिल: जहां एक संदिग्ध मौत की गुत्थी अभी तक चांडिल पुलिस प्रशासन से सुलझ नहीं पाई वहीं अपराधियों ने एक और की हत्या कर प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। बता दें की सोमवार को चांडिल और नीमडीह थाना क्षेत्र के लेंगडीह गांव के देव बांध के समीप खेती में एक 60 वर्षीय महिला का अर्धनग्न और लहूलुहान अवस्था में शव पड़े होने की सुचना पुलिस प्रशासन को मिली। पुलिस ने मृतक की पहचान गंगाधार महतो की धर्मपत्नी बिमला महतो के रूप में हुई है। जो रविवार शाम अपने खेत में उगाई गई सब्जी के लिए सिचाई के लिए घर से बाल्टी लेकर निकली लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गई। रात भर खोजबीन चलती रही लेकिन कोई पता नहीं चला।

वहीं सुबह लेंगडीह स्थित देवबांध के समीप लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। चूंकि यह मामला दो थाना से जुड़ा होने के कारण चांडिल और नीमडीह दोनों थाना के प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें और मामले की छानबीन शुरू की।

इस क्रम में पुलिस ने पाया कि एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला स्थित सदर असपताल भेजवाया। घटनास्थल पर पुलिस को जांच के क्रम में शव से कुछ दूरी पर खून के धब्बे भी मिले हैं। जो जांच का विषय है। अब सबकी निगाहें प्रशासन के कारवाई पर टिकी हुई है।

एक सप्ताह में हुए यह दूसरे हत्या की वारदात से लोगों में दहशत का माहोल है वहीं प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। बता दें की बीते बुधवार को रावताड़ा  के निवासी शिवराम महतो के 19 वर्षीय पुत्र करण महतो का शव एनएच 32 के किनारे लेंगडीह से बरामद हुआ था। वहीं सात दिनों के भीतर उसी गांव की महिला की दर्दनाक मौत से लोग डरे सहमे हैं।

Advertisements

You missed