Advertisements
Spread the love

10 दिवसीय सुकर पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वावधान आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय सूकर पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जिले के एलडीएम वीरेंद्र सीत ने सफल प्रशिक्षण प्राप्त सभी 30 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।

मौके पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रशिक्षण से प्राप्त लाभों का उपयोग कर स्वरोजगार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के शैलेंद्र गोप, गोविंद रॉय, दिलीप आचार्य एवं इंद्रजीत कैवर्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed