Advertisements
Spread the love

जिले के 10 सरकारी उच्च विद्यालय होंगे जमा दो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित; प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सोसोमाली के उत्क्रमण पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की नन्ही ब्रांड एंबेसडर अंजू भकत ने खुशी जाहिर की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की स्वीकृति पर राज्य के 166 सरकारी उच्च विद्यालय को जमा दो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया जाएगा। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिले के 10 सरकारी उच्च विद्यालयों को जमा दो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किए जाने की स्वीकृति विभाग द्वारा दी गई है।

इसके तहत जिले के खरसावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दलाईकेला, कुचाई प्रखंड के हाई स्कूल दलभंगा एवं हाई स्कूल गालुडीह, गम्हरिया प्रखंड के एसएन हाई स्कूल आदित्यपुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुडरा, राजनगर प्रखंड के प्रोजेक्ट हाई स्कूल सोसोमाली, नीमडीह प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय झिमड़ी, कुकरू प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह, चांडिल प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर तथा ईचागढ़ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुटम का उत्क्रमण किया जाना है। जिसे लेकर विभाग द्वारा कवायद की जा रही है।

बताया गया कि माध्यमिक विद्यालयों के उत्क्रमण के लिए प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्रत्येक बिंदुओं को देखते हुए समिति द्वारा उक्त विद्यालयों के उत्क्रमण की स्वीकृति दी गई है। जिसका उद्देश्य स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्थानीय तौर पर जमा दो तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध हो सके।

वर्ष 2022 में राजनगर प्रखंड की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की ब्रांड नन्ही ब्रांड एंबेसडर रही अंजू भकत ने राजनगर प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सोसोमाली का प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमण किए जाने पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने बताया है कि सोसोमाली गांव के 20 किलोमीटर के दायरे में उच्चतर शिक्षा का कोई भी साधन संस्थान नहीं है। और राजनगर पूर्वी क्षेत्र के आठ पंचायत केंदमुंडी, गेंगेरुली, बाना, टीटीडीह, गोविंदपुर, बड़ा सिजूलता, ऐदल और तुमुंग के लगभग 100 गांव के लिए प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सोसोमाली ही एकमात्र उच्च विद्यालय है। जिसके तकरीबन 20 किलोमीटर के दायरे में एक भी जमा दो उच्च विद्यालय नहीं है।

जिसके कारण बेटियों को उच्चतर शिक्षा के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। और कईंयों का सामर्थ्य नहीं होने के कारण शिक्षा दीक्षा बाधित भी हो जाता है। ऐसे में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सोसोमाली को जमा दो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किये जाने का कदम बेहद ही स्वागत योग्य है। इससे निश्चित रूप से लड़कियों को उच्चतर शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। और ना ही सामर्थ्य के अभाव में वैसे बेटियों की पढ़ाई बाधित होगी।

बताते चलें कि राजनगर प्रखंड के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नन्ही ब्रांड एंबेसडर रही अंजू भकत ने वर्ष 2022 में जिले के तत्कालीन उपायुक्त अरवा राजकमल को आवेदन देकर प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सोसोमाली को जमा दो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किए जाने की अनुशंसा करने की मांग की थी।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?