उत्पाद छापामारी कर 2500 किग्रा जावा महुआ के साथ 140 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements


सरायकेला। उत्पाद अधीक्षक सरायकेला-खरसावां विमल लकड़ा के निर्देशानुसार उत्पाद छापामारी दल और आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आदित्यपुर थाना अंतर्गत सपरा गांव में संचालित अवैध शराब भट्टी पर उत्पाद छापामारी कर 2500 किलोग्राम जावा महुआ और 140 लीटर चुलाई शराब के साथ शराब विनिर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया गया। इसके साथ ही फरार अवैध शराब के भट्टी संचालक शिवा मंडल एवं अन्य के विरुद्ध उत्पादवाद दर्ज किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई।
Related posts:

