Spread the love

घर में निकला 4 फीट लंबा कोबरा सांप; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू…

सरायकेला: संजय मिश्रा । प्रदीप सिंहदेव के घर में एक 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप निकल आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद गांव क्षेत्र के लोग भी उक्त सांप को देखने के लिए जुटने लगे। इसकी सूचना तत्काल सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारीक को दी गई। मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने बेहद ही सुरक्षित तरीके से उक्त कोबरा सांप का रेस्क्यू किया।

Advertisements
Advertisements

और मौके पर लोगों को बदलते मौसम के साथ बढ़ रहे सांपों के प्रभाव से सजग, सतर्क एवं सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। राजा बारिक ने कहा कि किसी भी प्रकार का सांप दिख जाने के बाद बेवजह उसके साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। यह खतरनाक और कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है। इसके बाद राजा बारिक ने रेस्क्यू किए गए उक्त जहरीले कोबरा सांप को सीनी के समीप स्थित सिल्पिंगदा जंगल में सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

You missed