Spread the love

40 वर्षीय विवाहित ने फंदे के सहारे पंखे से लटक कर की आत्महत्या…

सरायकेला:संजय मिश्रा । सरायकेला थाना अंतर्गत टेंटोपोसी गांव निवासी 40 वर्षीय विकास महतो ने अपने घर में फंदे के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक विकास महतो की पत्नी सुनीता महतो ने बताये कि बुधवार की शाम समीप के टिरिंगटीपा गांव में सुनीता के बहन के घर पार्टी थी।

Advertisements
Advertisements

जिसमें विकास पहले ही पार्टी में शामिल होकर रात के 9:00 बजे तक घर वापस लौट आया था। इसके बाद उसकी पत्नी सुनीता महतो अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी के लिए अपने बहन के घर टिरिंगटीपा गांव गई। और रात को वहीं रुक गई। सुबह वापस आकर सुनीता ने अपने घर का दरवाजा खटखटाया।

काफी देर तक नहीं खुलने पर उसने पास पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना देकर उनकी मदद से दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस क्रम में कुछ गांव वालों ने घर के ऊपर चढ़कर खपरा हटाकर देखा तो विकास महतो फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने विकास महतो के शव को पंखे से उतार कर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि विकास महतो नशे का आदी था। और अक्सर शराब के नशे में धुत्त रहा करता था।

Advertisements

You missed