Spread the love

डीएलएसए द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए 45 दिनों का विशेष अभियान…

सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए 45 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जो 15 जुलाई से प्रारंभ होकर अगस्त महीने के अंतिम दिन तक चलेगा। यह कार्यक्रम प्रभावी तरीके से लागू हो सके, इसके लिए शनिवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेंबर में एक बैठक आयोजित की गई। जहां सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तौसीफ मिराज ने jhalsa SOP के गाइडलाइन के अनुसार कई दिशा निर्देश उपस्थित सदस्यों को दिए। उन्होंने कहा कि जो भी निःशक्त बच्चे हैं,

Advertisements
Advertisements

उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे सारी योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत अगली बैठक इनसे सम्बन्धित सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ 23 जुलाई को सम्भावित है। प्रथम सप्ताह में 15 जुलाई से 22 जुलाई तक जागरूकता अभियान पर दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं सूची तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में cwc, सरायकेला के चेयरपर्सन और सदस्य, dcpo, सरायकेला के प्रतिनिधि, childline, सरायकेला के सदस्यगण, विधि प्रशिक्षु तरापडो सरकार आदि उपस्थित हुए।

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सराईकेला की अगली बैठक DLSA के अंतर्गत चल रहे LADCS के कार्यो के रिव्यु के सम्बंध में किया गया। जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने LADCS और उसमें नियुक्त चीफ, डेपुटी और असिस्टेंट के कार्यो की समीक्षा की और उनसे आबंटित मामलो में पुराने मामलो को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।

You missed