Advertisements
Spread the love

मागे परब मना कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत; दो साथी गंभीर रूप से हुए घायल…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत धातकीडीह टर्निंग के पास घटी एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार 18 वर्षीय युवक मंगल सिंह हेंब्रम की घटनास्थल पर ही ऑन द स्पॉट मौत हो गई। घटना सोमवार की तड़के प्रातः तकरीबन 3:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरायकेला के बड़बिल गांव निवासी 18 वर्षीय मंगल हेंब्रम, 16 वर्षीय समीर जामुदा एवं 18 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम रविवार की रात्रि मागे परब मनाने बड़ा कांकड़ा गए हुए थे। जिसके बाद सोमवार की तड़के प्रातः उक्त तीनों बाइक से धातकीडीह की ओर जा रहे थे।

इस दौरान धातकीडीह मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक बड़ी वाहन की लाइट से आंखें चौंधिया जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 18 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम की ऑन द स्पॉट घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि अन्य दो घायल मंगल हेंब्रम और समीर जामुदा को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां उक्त दोनों की भी गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया।

You missed