Advertisements

छोटा गम्हरिया पंचायत के झुरकुली जाने वाली सड़क पर हुआ जोरदार सड़क हादसा महिला हुई घायल, पहुंची पुलिस…
सरायकेला:जगबंधु महतो
Advertisements

सरायकेला जिले गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत झूरकुली जाने वाली सड़क पर जोरदार सड़क हादसा हुआ। जहां तेज गति से आते हुए स्कूटी संख्या JH05DA0130 पर सवार युवक ने एक बूढ़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला का सिर फट गया एवं लगातार खून गिरने लगा स्थानीय लोगों की मदद से महिला को रेस्क्यू किया गया।
वहीं शिकायत मिलते ही मौके पर गम्हरिया थाना की गश्ती पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और दुर्घटना करने वाले स्कूटी सवार को एवं घायल महिला को उचित इलाज के लिए निकट के अस्पताल ले गई है। घायल महिला का नाम रेनू देवी बताया गया है। जो वाल्मीकि नगर की रहने वाली है। स्कूटी सवार की पहचान प्रकाश टुडू के रूप में हुई है।

