Advertisements
Spread the love

जगन्नाथपुर में “पर्यावरण सुरक्षा एवं आर्थिक आजादी” विषयक पर हुई गोष्ठी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखण्ड के मुरुप पंचायत अन्तर्गत जगन्नाथपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी सह समाजसेवी नागेश्वर प्रधान के अगुवाई पर “पर्यावरण सुरक्षा एवं आर्थिक आजादी” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान ने की।

इस अवसर पर माई फ्यूचर लाइफ प्राइवेट लिमिटेड रांची के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश महतो ने बताया कि हमारे कंपनी देश में पर्यवरण सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को संतुलित करने के साथ साथ किसानों की आय में वृद्धि करने के उदेश्य से वृक्षारोपण एवं ओर्गेनिक खेती की शुरूआत की है। आगे कहा कि धरती को बचना है तो हमें एक कदम आगे बढाना होगा और वृक्षारोपण करना होगा।

वृक्षारोपण से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ साथ किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगी।गोष्टी में अंजीर, आम, कटहल, नींबू आदि के पौधे की ऑर्गेनिक खेती करने के विधि बताए गए। कीमती लकड़ी महोगनी के पौधे के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर जगन्नाथपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान, शंभुनाथ प्रधान, भागीरथी प्रधान, नागेश्वर प्रधान, जगबंधु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, विष्णु प्रधान, घनश्याम प्रधान, राजेंद्र प्रधान, मुकेश प्रधान, महेश ग्वाला, मकरध्वज प्रधान, सीताराम मंडल, सागर प्रधान, बासुदेव प्रधान, सुमन प्रधान आदि लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु सामुहिक संकल्प लिए।