Advertisements

बाइक स्कीड करने से सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत चमारु के रंगामटिया स्थित दुर्गा मंडप के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में मानीकुई निवासी 32 वर्षीय दीपक सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दीपक सिंह सरदार सरायकेला से अपने घर की ओर बाइक से जा रहा था।
इसी क्रम में गांव स्थित दुर्गा मंडप के समीप उसकी बाइक स्कीड कर गई। जिसमें दीपक सिंह सरदार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा घायल दीपक सिंह सरदार को सदर अस्पताल लगाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है।

