Spread the love

गुमला – जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के हालमाटी करंज टोली निवासी 21 वर्षीय तिमडु उरांव की मौत हो गई। तिमडु उरांव पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहा था। परिजनों के अनुसार बीमारी के लक्षण कोविड के ही प्रतीत हो रहे हैं। तिमडु अपना कोविड जांच कराने की ओर ध्यान ही नहीं दिया। बल्कि झोलाछाप डॉक्टरों से दवा ले लिया और तीन-चार दिन दवा खाने के बाद वह ठीक महसूस करने लगा। जिसके बाद पुनः उसकी तबीयत बिगड़ी और गुरुवार को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि तिमडु उरांव का विवाह करीब 3 माह पूर्व ही हुआ था। और लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई या यह भी कहा जा सकता है कोविड के लक्षणों में जानकारी के अभाव से तिमडु उरांव की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisements
Advertisements