Spread the love

आदिवासी सेंगेल अभियान ने डायन कूप्रथा उन्मूलन अभियान रैली का किया शुभारंभ…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। पद्मश्री छुटनी महतो और पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू की उपस्थिति में आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा डायन कुप्रथा उन्मूलन अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। सरायकेला पुराने कोर्ट परिसर से निकली उक्त रैली मुख्य मार्ग से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंची। इस दौरान रैली में डायन कुप्रथा उन्मूलन को लेकर नारे लगाए गए। जिला समाहरणालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार से मिलते हुए उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।

जिसमें उन्होंने बताया कि डायन नहीं है। डायन बनाने वाले हैं। जिनको पहचान कर दंडित करने से डायन को प्रथम जड़ मूल से समाप्त हो सकता है। डायन कुप्रथा अंधविश्वास से ज्यादा आपराधिक षडयंत्र का मामला है। और निर्दोष महिलाओं पर अन्याय, अत्याचार एवं शोषण बंद हो सकता है। इसमें पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और सक्रियता औषधि का काम कर सकती है। जिसके लिए डायन प्रताड़ना की पुष्टि होने पर उसे गांव या क्षेत्र के लोगों पर सांकेतिक सामूहिक जुर्माना लगाया जाए।

प्रत्येक थाना क्षेत्र में ओझा, सोफा और झाड़-फूंक करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों को खोज कर महीने में 1 दिन थाने में बुलाकर डायन कुप्रथा और अन्य गलत कार्यों को रोकने के प्रति चेतावनी दिया जाए। प्रत्येक गांव में आदिवासी स्वशासन प्रमुख माझी, परगना एवं मानकी मुंडा आदि को महीने में 1 दिन थाने में बुलाकर डायन प्रथा उन्मूलन कार्य में सहयोग और जिम्मेवार बनाया जाए। ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए मुफ्त सरकारी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाए। सरकार और जनसाधारण के संयुक्त प्रयास से डायन कुप्रथा जल्द खत्म हो सकता है।

इस अवसर पर अभियान के सुगनाथ हेंब्रोम, सुनाराम सोरेन, फागू मुर्मू, इशांत मुर्मू, श्रीमती हेंब्रोम, कांदरू मुर्मू, शाखों टूडू, पोदाम टूडु, मालती हेंब्रोम, महेश मुर्मू, खेलाराम टुडू, राजकिशोर टूडु, सुनील टूडू, सोनातन मुर्मू, धानो टूडु, राम मुर्मू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed