बहरागोड़ा: अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे छापामारी अभियान में अवैध पत्थर चिप्स से लदा वाहन किया जब्त
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
Advertisements

Advertisements

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला से अवैध पत्थर चिप्स का परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन (संख्या- OD11AB 4925) को जब्त किया गया.
जब्त वाहन से लगभग 800 सी.एफ.टी. अवैध खनिज (पत्थर चिप्स) बरामद हुआ है. संबंधित वाहन एवं खनिज को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Related posts:
प्रभात पार्क में तेजश्विनी महिलाओं का शक्ति-संवाद, पिकनिक संग सांस्कृतिक उत्सव में दिखा महिला एकजुटत...
सिंदरी:बाघमारा विधायक एवं 18 वीं लोकसभा में धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के...
ईचागढ़ विधान सभा के चुनावी मैदान में 23 प्रत्याशी अब अपना भाग्य आजमाएंगे, स्क्रूटनी में रीना महतो का ...

