Advertisements
Spread the love

गायत्री परिवार सरायकेला द्वारा अखंड ज्योति पाठक सम्मेलन-2023 का किया गया आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के तत्वावधान सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला में अखंड ज्योति पाठक सम्मेलन-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री तपोभूमि मथुरा से पधारे अशोक पांडेय एवं राधेश्याम प्रजापति के द्वारा अखंड ज्योति पत्रिका के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।

बताया गया कि परम पूज्य गुरुदेव के तप के प्रथम प्रतिफल अखंड ज्योति पत्रिका का विधिवत प्रकाशन मथुरा से 1940 से शुरू हुआ। जिसमें उपासना-साधना, पाप-पुण्य, आत्मा-परमात्मा, कर्मफल, लोक-परलोक आदि आध्यात्मिक विषयों पर क्रांतिकारी प्रतिपादन इस पत्रिका में पड़कर लोगों ने इसे पसंद किया और गुरुदेव से जुड़ते चले गए।

इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट के शंभू अग्रवाल, त्रिलोचन महतो, राजेश साहू, अरुण साहू, विमलेश चौबे सहित अन्य सदस्य एवं पाठक दर्जनों की संख्या में सम्मेलन में मौजूद रहे।

You missed