Spread the love

राजबांध पानीछतर में ग्राम देवता की वार्षिक पूजा कर मांगी गई खुशहाली…

सरायकेला -संजय मिश्रा । सरायकेला के राजबांध पानीछतर स्थित ग्राम स्थान पर वार्षिक ग्राम पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें पुजारी मोहन कारवां द्वारा ग्राम देवता का आह्वान कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर ग्राम क्षेत्र के सभी पुरुष एवं महिलाओं ने ग्राम स्थान पर एकत्रित होकर ग्राम क्षेत्र के महामारी से सुरक्षा और सुख शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से मंगल प्रार्थना की गई।

Advertisements
Advertisements

मान्यता है कि संक्रांति के अवसर पर ग्राम देवता की वार्षिक पूजा से क्षेत्र में महामारी एवं शोक का प्रकोप नहीं होता है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजू मुखी, उपाध्यक्ष सुजन दास, दीपक मुखी, संतोष मुखी, सुनील मुखी, रमेश मुखी, नाडा मुखी एवं गौतम मुखी सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed