Advertisements
Spread the love

धातकीडीह के संकीर्तन पर पहुंची अर्जुन मुंडा के पत्नी मीरा मुंडा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव के हरि मंदिर प्रांगण में श्री श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ अष्टम पहर का आयोजन किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ रविवार को गंधाधिवास से हुआ।

जबकि सोमवार सुबह से राधा गोविंद अखंड नाम यज्ञ का आरंभ किया गया, जो लगातार अष्टम पहर तक चला। इस संकीर्तन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा उपस्थित होकर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए श्रीहरि से प्रार्थना की।

उक्त संकीर्तन में पिंकी नायक महिला मंडली झींकपानी, महिला मंडली दुगनी, तुला नायक तोईरा, तपन महतो लकड़वाद, बसंत महतो कार्तिक दास आमडीहा आदि कीर्तन मंडलियां योगदान दिए। मौके पर खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा नेता विजय महतो, अश्वनी कुमार सिंहदेव, ममता देवी, जयंती महतो, झरना रानी समेत सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित रहे।