Spread the love

घाटशीला -( दीपक नाग ) आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर  पूरे घाटशिला परिवार भगवान सूर्य मंदिर परिसर घाटशिला में पौधा रोपण करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भवाभीनी श्रद्धांजलि दिया गया!

Advertisements

मुख्य रूप से उपस्थित किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद एवं सम्मानित भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती जी उपस्थित थे!

मौके पर कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद जी ने कहा  डॉ. मुखर्जी ने देश की अस्मिता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने भारत का पुनः विभाजन होने से बचाया. उनका त्याग, समर्पण और उनके आदर्श युग-युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे. ऐसे अभिजात देशभक्त के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

मौके पर *जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती जी ने कहा* सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा लेकर भारत की एकता-अखंडता के लिए, अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित करने  वाले महान राष्ट्रवादी नेता और चिंतक, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देने और देश की एकता व अखंडता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पाण्डेय जी ने कहा  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन. उनके विचार और लोगों की सेवा के लिए इच्छाशक्ति हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, राष्ट्र की एकता के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को नहीं भुलाया जाएगा.”

मौके पर उपस्थित:-  किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कोईरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, भाजपा आईटी सेल प्रभारी सुजन मन्ना, भाजयुमो जिला महामंत्री हरप्रीत सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता त्यागी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोंटू प्रजापति, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन,मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष विक्रम साव, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, घाटशिला सोशल मीडिया स्वागत चक्रवर्ती,मंडल उपाध्यक्ष विजय नामाता, मंडल महामंत्री नबरून गुहा, पार्थों ओझा, मंडल मंत्री तूफान कालिंदी,मंडल मीडिया प्रभारी आदित्य सोनी, सुरेन्द्रनाथ, राम जी मौर्य शाहिल आनंद,तापस पाल,एवं दीपक दे, कौशिक सीट,शांतनु साव, बंटी रेवानी, नीरज कुमार,ऋषि शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Advertisements

You missed