Advertisements
Spread the love

उत्कल दिवस पर छऊ नृत्य प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकार…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। उत्कल दिवस के अवसर पर राउरकेला के ब्राह्मणी क्लब में आयोजित होने वाले भव्य उत्कल दिवस समारोह में सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके आमंत्रण पर सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों का दल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक शेखर महांती उर्फ भोला महांती के नेतृत्व में राउरकेला के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि दल में शामिल एसोसिएशन के सचिव सुदीप कवि, वरीय कलाकार आशीष कर, देवराज दुबे, काली प्रसन्न सारंगी, निवारण महतो, मंगला मुखी, बाऊरी बंधु महतो, सिद्धू दारोघा, अविनाश कवि, राजेश गोप, लिटन महांती एवं सनत साहू के साथ इस अवसर पर सरायकेला छऊ नृत्य शैली में हर-पार्वती, राधा कृष्ण, आरती, चंद्रभागा, सागर, प्रजापति एवं दुर्गा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

You missed