Advertisements
Spread the love

विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने नूतन सेवा सदन खरसावां अस्पताल में मरीजों से मिलकर जाना हाल…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने सोमवार को खरसावां में संचालित नूतन सेवा सदन हॉस्पिटल में हो रहे हाइड्रोसील एवं हर्निया का ऑपरेशन किये सभी मरीजों से मिलने पहुंचे। साथ ही मिलकर मरीजों की हाल चाल पूछा।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने कहा कि खरसावां के नूतन सेवा सदन अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह हाइड्रोसील व हर्निया का आपरेशन होगा। जिससे यहां के मरीजों को जमशेदपुर व रिम्स जाने की आवश्यकता नहीं है। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को विधायक प्रतिनिधि ने अस्पताल के संचालक अजय मंडल द्वारा निशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर सभी मरीजों को निशुल्क कंबल वितरण किया।

साथ ही विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां के सभी नवजात शिशु से अस्पताल जाकर मिले एवं क्षेत्र के गंभीर मरीजों को रिम्स एवं एमजीएम अस्पताल रेफर करवाया। उन्होंने मरीजों को हर संभव सहयोग करने व मरीजों के साथ हमेशा खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।

You missed