Advertisements
Spread the love

उपायुक्त के निर्देशानुसार सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद की देखरेख में सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट एवं बिना शीट बेल्ट पहने वाहन चलाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी गई।

मौके पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को जागरुकता अभियान के माध्यम से बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से किस प्रकार सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर दंड के प्रावधान, लाइसेंस रद्द होने इत्यादि के बारे मे भी जानकारी दी गई।

इस क्रम में जागरूकता उद्देश्य से लोगो को स्वयं भी यातायात नियमों के पालन करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन करने हेतू प्रेरित करने का अपील किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह, आईटी सहायक धृत कुमार एवं अन्य शामिल रहे।

You missed