Spread the love

पीसीआर वैन की धक्के से ऑटो बीच सड़क पर पलटा, ऑटो क्षतिग्रस्त, महिला गंभीर…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements
Advertisements

 

सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ के समीप पीसीआर वैन की टक्कर से ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। वहीं ऑटो संख्या जे एच 05सी पी 9418 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो पर सवार वक्तियों को चोट लगी है। ऑटो में दो छोटे छोटे बच्चे भी सवार थे। वहीं एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुरुष को हल्की फुल्की छोटे लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीसीआर वैन कांड्रा से गम्हरिया की ओर जा रही थी। वहीं ऑटो भी गम्हरिया की ओर जा रही थी। जैसे ही ऑटो पिंड्रामोड़ के समीप पहुँची पीसीआर वैन ने ऑटो को टक्कर मार दिया और घटना स्थल से फरार हो गई। पीसीआर वैन की टक्कर से ऑटो बीच में सड़क पर पलट गया। ऑटो को पलटते देख वहां से गुजर रहे राहगीरों एवम ग्रामीणों की मदद से ऑटो को सीधा कर उठाया गया और घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।

You missed