Advertisements

एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रेलर से लगभग 810 किलो गांजा बरामद …
सरायकेला:नवीन प्रधान
Advertisements

सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बीती रात गश्ती के क्रम में चौका से रांची की ओर जा रहे एक ट्रेलर से लगभग 810 किलो गांजा बरामद किया है.

इनमें से दो लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा जिनकी पहचान बरेली उत्तर प्रदेश निवासी वाहिद खान एवं धनबाद के झरिया निवासी करण कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है, जिसे गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.
Related posts:

