
नाबालिग का अपहरण करने के मामले में बंगाल पुलिस ने जीवनपुर से आरोपी वाहिद को किया गिरफ्तार…
सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: बंगाल पुलिस अपनी टीम के साथ सरायकेला थाना क्षेत्र के जीवनपुर में शुक्रवार को छापामारी की। छापामारी कर जीवनपुर निवासी वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। वाहिद के घर से एक नाबालिग को भी पुलिस ने बरामद किया। दोनों की प्रस्तुति सरायकेला कोर्ट में कराने के बाद दोनों को बंगाल पुलिस अपने साथ पुरुलिया ले गई। पुलिस के अनुसार बंगाल के पुरुलिया से एक नाबालिग का अपहरण कर सरायकेला के जीवनपुर निवासी वाहिद अपने साथ सरायकेला ले आया था।
नाबालिग के स्वजनों ने पुरुलिया में वाहिद की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जीवनपुर में छापामारी की। वाहिद पुरुलिया में अपने मामा के घर में ही रहता था। इसी दौरान उसने पड़ोस की एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फांस लिया और उसको बहलाफुसला कर अपहरण कर अपने साथ सरायकेला ले आया। उधर जब नाबालिग घर से गायब मिली तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
तलाश के दौरान वाहिद का नाम सामने आया और फिर पुलिस बंगाल से सरायकेला पहुंची। सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि बंगाल पुलिस ने एक नाबालिग को भगा कर लाने के आरोप में जीवनपुर निवासी आरोपित वाहिद को गिरफ्तार कर उसके साथ नाबालिग को अपने साथ बंगाल ले गई है।
Related posts:

