धातकीडीह शिव मन्दिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर हुआ भंडारा का आयोजन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर धातकीडीह व आस पास गाँव के सैकड़ों भक्तों ने अपने व परिवार के सुख समृद्धि के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही। भक्तों की भीड़ की विधि व्यवस्था व सेवा में श्री श्री शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के सेवा कर्मी तत्पर रहे।
इस अवसर पर समिति द्वारा भंडारा का आयोजन कर भक्तों को पुड़ी बुंदिया खिलाया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में शिव मन्दिर धातकीडीह के पुजारी पं. चितरंजन शर्मा, तापस शर्मा, श्री श्री शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के सचिव मधुसुदन मंडल, सुनील मंडल, तपन मंडल, दिलीप मंडल, दिनेश मंडल, सूरज मंडल समेत समस्त ग्रामवासियों का सहयोग साराहनीय रहा।
Related posts:
जामा(दुमका):भीषण गर्मी के बीच चापाकल खराब होने से दिघी गांव के ग्रामीणो के सामने पेयजल संकट...
गणतंत्र दिवस के अवसर पर चाकुलिया में सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहर...
Saraikela : द प्रेस क्लब सरायकेला-खरसावां की बैठक में पत्रकारों से बदसलूकी करनेवाले जयराम महतो के का...

