Advertisements
Spread the love

सेंगल अभियान का भारत बंद स्थगित…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा सात अप्रैल को आहुत भारत बंद को स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सालखान मुर्मू ने बताया कि सरना धर्म कोड की मांग को लेकर भारत बंद, रेल रोड चक्का जाम आहुत किया गया था, परंतु चुनाव को देखते हुए उसे तत्काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। और अब चार जून के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को सेंगेल अभियान के कार्यकर्त्ता अपने तीन सूत्री मांग को लेकर जिला मुख्यालय में पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

You missed