Advertisements
Spread the love

भरत सिंह बनाए गए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी…

सरायकेला : संजय मिश्रा

सरायकेला। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी का मनोनयन किया गया है। इस संबंध में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर भरत सिंह को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का झारखंड प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। जिसमें आशा व्यक्त की गई है कि उनके नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के अनुरूप भारत की जनशक्ति को लामबंद करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। तथा एक माह के भीतर अपने द्वारा किए गए संगठन के कार्य को प्रधान कार्यालय लखनऊ को अवगत कराएंगे।

Advertisements